الفاظ alfaazsujalke

Dohe · Hindi (हिन्दी)

To My Radhe,

To My Radhe

प्रेम बिना जग शून्य है, प्रेम बिना सुख नाहि।
राधा बिन श्याम ज्यों, दीप बिना परछाहि॥

तेरा नाम जपूँ दिन रात, सुमिरन यह अनमोल।
तू ही मोती मन मंदिर, तू ही मेरा कौल॥

सांस-सांस में वास तेरा, जैसे सुर में राग।
प्रीत बिना यह देह मेरी, ज्यों मंदिर बिन भाग॥

तेरी छाया साथ रहे, ज्यों सूरज संग किरण।
बिन तेरे यह आत्मा, ज्यों वीणा बिन स्वरन॥

'सुजल' कहे यह सत्य है, प्रेम ही जीवन सार।
राधा हो या पार्वती, तू ही मेरा संसार॥