Kavita · Hindi (हिन्दी)
तेरा-मेरा प्रेम
Tera-Mera Prem
चलो भरे प्रेम की उड़ान,
मैं तुम्हारा यात्री बनूँगा,
तुम संभालना उसकी कमान,
मैं सदा तेरे साथ रहूँगा।
कृष्ण-राधा सी जोड़ी बनाएँगे,
प्रेम का एक उदाहरण बनेंगे,
सबको प्रेम का मतलब सिखाएँगे,
दोनो एक-दूजे के संग रहेंगे।
ढाई अक्षर प्रेम के लिखे जो,
मैने है तेरे ही नाम पर,
प्यार करना सिखा तुमसे जो,
मेरी गज़ल लगी है काम पर।
मेरी कविता-गज़लें भी कम है,
तेरे नाम का बसेरा है दिल में,
ना देख तुझे आज आँखे नम है,
रह रहा हुँ मैं जो तेरे दिल में।