الفاظ alfaazsujalke

Kavita · Hindi (हिन्दी)

ये जीवन

Ye Jeevan

ये जीवन यारों,
रील का धागा है
जो शुरु होता मुझसे है
पर खत्म ऊपर वाले से,
संभालना होगा मुझे
अपने आप को
कहीं धागा टूट ना जाए,
या कहीं छूट ना जाए।

देखो यारों,देखो ज़रा,
रास्ता भी एक पतली सुई है
जहाँ नियंत्रण बनाकर
चलना हागा,
कहीं मैं गिर ना जाऊँ,
टूट ना जाऊँ।