Kavita · Hindi (हिन्दी)
माँ मेरे लिए सब कुछ हो तुम
Maa Mere Liye Sab Kuch Ho Tum
माँ मेरे लिए सब कुछ हो तुम
जो मुझे मेरी मंजिल दिखाए
वो रास्ता हो तुम
मेरी थकावट मैं मुस्कान हो तुम।
जो मेरी भुख-प्यास मिटाए
वो नाशता हो तुम
मेरी अन्न की देवी हो तुम।
जो कभी न मिटे मन से
वो दास्तां हो तुम
मेरी दुखी समय में हौसला हो तुम।
जो कभी-भी ना टूटे मुझसे
वो वास्ता हो तुम
काँटे से रास्तों में भी फूल हो तुम।
जो मेरी हर कामनाएँ पुरी करे
वो देवी हो तुम
दुवाओं की भंडार हो तुम।
माँ मेरे लिए सब कुछ हो तुम।।