Kavita · Hindi (हिन्दी)
स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत।
Swachh Bharat, Aatmanirbhar Bharat
आओ प्यारे साथ हमारे,
चलो स्वच्छता के पैर पसारे।
स्वच्छता की ज्योति जलाए,
भारत को स्वच्छ बनायें।
बूढ़े–बच्चे, जवान सभी को
चलो स्वच्छता सिखायें,
चलो सब मिलकर
भारत को स्वच्छ बनायें।
पोस्टर बनायें, गाने गाएं,
कविता लिखें या नारे लगाये,
बस केवल अस्वच्छता को
भारत से मिटाए।
चलो हम सब यही ठाने
भारत को स्वच्छ बनायें,
विश्व में भारत को
आत्मनिर्भर बनायें।
आओ प्यारे साथ हमारे,
चलो स्वच्छता के पैर पसारे।