الفاظ alfaazsujalke

Kavita · Hindi (हिन्दी)

माँ

Maa (Bharat Maa)

भारत की प्रेम भूमि
जहाँ बहे पवित्र गंगा,
अमर गीत जिसकी सुनी
लहराए शान से जहाँ तिरंगा,
भारत माँ-है नमन तुझे !!!
केसरिया रंग का मुकुट सजाए
'प्रभल ध्वजा हरी, सफ़ेद केसरी',
सबके मन को बड़ा भाए
प्रेम सबका है इस तिरंगे पर
यहाँ ना तेरी और ना ही कुछ मेरी।
तेरे प्रेम का फल
गर्व है ए-जननी-माँ मुझको
तेरे राष्ट्रीय गीत "वन्दे मातरम"
के एक शब्द 'सुजलां-सुफलां'
से नाम मिला मुझको-'सुजल'
पवित्र है माँ-"मलजय-शीतलां"
मीठा है माँ-है नमन तुझे !!!
भारत माँ-है नमन तुझे !!!
तुम ही मेरी गीत हो माँ
मेरे जीवन की रीत हो माँ,
तुमने कहा तो हाँ
तुमने कहा तो ना,
जीवन भी न्योछावर है
भारत माँ-है नमन तुझे !!!
भारत माँ-है नमन तुझे !!!