الفاظ alfaazsujalke

Bhajan · Hindi (हिन्दी)

बोलो जय शैलपुत्री माँ

Bolo Jai Shailputri Maa

सांझ सवेरा तुझको पुकारे,
मेरा दिल मेरी माँ,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

प्रथम नवरात्रि तुम ही हो माता,
सर्वप्रथम पूजा तुम्हें जाता,
शैलराज की पुत्री,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

कष्ट निवारण तुम ही हो माते,
दुःख संकट निकट नहीं आते,
क्योंकि तुम साथ हो माँ,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

श्वेत वस्त्र में आई हो माता,
बैल सवारी लेकर माता,
हमारे घर तुम,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

दाहिनी बुझा में त्रिशूल तुम्हारे,
बाई बुझा में कमल फूल विराजे,
श्वेत फूल सी सुंदर तुम,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

आरती तेरी मैं गुनगुनाऊं हर दिन,
तुमसे ही होता मेरा दिन,
मेरी प्यारी माँ,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

प्रथम पूजिनी तुम ही हो माता,
आधि शक्ति तुम, अनंत अनादि,
तेरे चरणों में लगन लगी,
शैलपुत्री माँ,
बोलो जय शैलपुत्री माँ, बोलो जय शैलपुत्री माँ| (2)

माता ही नहीं पिता भी तुम हो,
साथ ही नहीं प्रेम भी तुम हो,
मेरी सब तुम माँ,